Anganwadi Supervisor Bharti 2025: राज्य की स्थाई निवासी महिलाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है क्योंकि बिहार राज्य में आंगनवाड़ी महिला पर्यवेक्षक भर्ती का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

अगर आप सभी महिलाएं भी बिहार राज्य की मूल निवासी हैं तो निश्चित रूप से आप सभी इस भर्ती का हिस्सा बन सकती हैं, हालांकि इस भर्ती का हिस्सा बनने के लिए आपको इस भर्ती के लिए योग्य होना चाहिए और इस भर्ती से जुड़ी पात्रता के बारे में आपको लेख में आगे बताया गया है।
आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि बिहार राज्य में मुजफ्फरपुर और सारण जिले में आंगनवाड़ी महिला पर्यवेक्षक भर्ती का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत सारण जिले में 28 जनवरी से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है जबकि मुजफ्फरपुर जिले में 1 फरवरी 2025 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।Anganwadi Supervisor Bharti 2025
आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- 12वीं/स्नातक/स्नातकोत्तर प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र।Anganwadi Supervisor Bharti 2025
आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के तहत महिलाओं के लिए निर्धारित योग्यता के अनुसार महिला उसी जिले की मूल निवासी होनी चाहिए, जहां से वह आवेदन कर रही है। इसके लिए महिलाओं को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना चाहिए, इसके अलावा महिलाओं को कम से कम 10 साल तक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के तौर पर काम करने का अनुभव भी होना चाहिए।Anganwadi Supervisor Bharti 2025
आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती के लिए आयु सीमा
इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों के लिए निर्धारित आयु सीमा के अनुसार महिलाओं की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि आवेदक महिलाओं की अधिकतम आयु 45 वर्ष तक रखी गई है।Anganwadi Supervisor Bharti 2025
आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट (नोटिफिकेशन) पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको होम पेज पर उपलब्ध Click here to register पर क्लिक करना होगा।
- अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको आवश्यक जानकारी सावधानी से भरनी होगी।
- अब सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें, जिससे आपको लॉगिन डिटेल्स मिलेंगी।
- लॉगिन डिटेल्स की मदद से आपको लॉगिन करना होगा, जिससे इसका आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी और आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- अंत में आपको सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपको आवेदन स्लिप मिल जाएगी।
- अब आपको आवेदन स्लिप का सुरक्षित प्रिंटआउट ले लेना होगा।Anganwadi Supervisor Bharti 2025
आंगनवाड़ी सुपरवाइजर वैकेंसी
बिहार आंगनवाड़ी लेडी सुपरवाइजर भर्ती 104 पदों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसके अंतर्गत मुजफ्फरपुर जिले के लिए 41 पद आरक्षित किए गए हैं, जिसमें से सारण जिले के लिए 63 पद आरक्षित हैं। जो भी महिला अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहती हैं, उन्हें बता दें कि आपको इसका आवेदन ऑनलाइन माध्यम से पूरा करना होगा।
इसके अलावा अगर इस भर्ती से संबंधित आवेदन की अंतिम तिथि की बात करें तो मुजफ्फरपुर जिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 फरवरी रखी गई है, जबकि सारण जिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है, इसलिए आप सभी पात्र महिला अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि या उससे पहले आवेदन पूरा करना होगा।Anganwadi Supervisor Bharti 2025
निशा गुप्ता sarkarichopal.in के साथ एक संपादक और लेखक के रूप में काम कर रही हैं। उन्हें 6 साल का अनुभव है और उन्हें सरकारी योजना, सरकारी नौकरियों और नवीनतम समाचारों से संबंधित हर चीज पर लिखना पसंद है। वर्तमान में, वह शिक्षा और नौकरियों से संबंधित व्यापक विषयों को कवर कर रही हैं।